फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: पंजाब के व्यक्ति को चोरी के मामले में पुलिस रिमांड पर लिया

विज्ञापन
विज्ञापन
गलोड़ (हमीरपुर)। उपमंडल बड़सर के विभिन्न क्षेत्रों में चोरी की घटनाओं के आरोपी संदीप कुमार निवासी थोथियां तहसील बाबा बकाला जिला अमृतसर (पंजाब) को बड़सर पुलिस ने अदालत में पेश कर सोमवार तक पुलिस रिमांड हासिल किया है। शातिर बड़सर उपमंडल के खज्जियां, चकमोह और अन्य क्षेत्रों में भी चोरी की घटनाओं को अंजाम दे चुका है, जिनकी शिनाख्त हो चुकी है। बड़सर पुलिस अब इस शातिर से गहनता से हर पहलू की पूछताछ करेगी।
विज्ञापन


बड़सर थाना प्रभारी प्रवीण राणा ने बताया कि आरोपी ऊना और पंजाब में भी चोरियों की घटनाओं को अंजाम देने पर पुलिस हिरासत में रह चुका है। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने 15 लाख के आभूषणों की चोरी की बात कबूल की है। जल्द ही इनकी रिकवरी कर ली जाएगी। आरोपी को कुछ दिन पहले बंगाणा के पास गिरफ्तार किया गया था। उसे अन्य जिलों में पुलिस कार्रवाई के बाद बड़सर लाया गया है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अशोक वर्मा ने कहा कि इस आरोपी ने बड़सर उपमंडल में लगभग 16 लाख से अधिक के आभूषणों पर हाथ साफ किया है। बड़सर पुलिस ने आरोपी को रिमांड पर लिया है, जल्द ही अन्य क्षेत्रों में हुई चोरी की घटनाओं के राज खुल सकते हैं।
विज्ञापन




संपादित: देश राज अत्री
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें