फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: ट्रेड फेयर का विरोध, पुलिस की निगरानी में निकाली रोष रैली

विज्ञापन
विज्ञापन
बिझड़ी (हमीरपुर)। विकास खंड बिझड़ी के ताल स्टेडियम में ट्रेड फेयर के विरोध में दुकानदारों ने पुलिस की निगरानी में शनिवार को रोष रैली निकाली। व्यापार मंडल बिझड़ी के प्रधान रणजीत शर्मा की अध्यक्षता में रोष निकाली गई। स्टेडियम के बाहर पुलिस कर्मी मौजूद रहे। व्यापार मंडल के सदस्यों का कहना है कि ताल स्टेडियम में पंचायत की ओर से मनमर्जी से ट्रेड फेयर का आयोजन व्यापारियों को दरकिनार कर जबरदस्ती करवाया जा रहा है। यह सहन नहीं होगा।
विज्ञापन


दुकानदारों का धंधा पहले ही मंदा चला हुआ है। ऐसे मेलों में बाहर के दुकानदार कम दामों पर घटिया सामान बेचते हैं। ग्राहक भी इनके झांसे में आ जाते हैं। ऐसे में यहां पहले से ही दुकानदारी करने वाले दुकानदारों को घाटा उठाना पड़ता है। प्रधान रणजीत शर्मा ने कहा कि हमारा विरोध जारी रहेगा, चाहे हमें किसी भी हद तक जाना पड़े। व्यापारियों के हितों के साथ खिलवाड़ नहीं होने दिया जाएगा। पंचायत प्रधान की ओर से की जा रही मनमर्जी सहन नहीं होगी। ट्रेड फेयर लगने से व्यापारियों को नुकसान तो होगा ही, साथ ही बाहर से आने वाले दुकानदार नशे का कारोबार भी करते हैं। इससे हमारे लोग भी नशे की गिरफ्त में आ सकते हैं। मेले का विरोध जारी रहेगा और इसके लिए हम पुलिस की कार्रवाई भी सहने को तैयार हैं। उन्होंने प्रशासन से ट्रेड फेयर का आयोजन न करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें