फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: वादे किए, फाइलें बनीं पर जमीन पर नहीं उतरा केंद्रीय विद्यालय बिझड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
चुनावी मुुद्दा
विज्ञापन

चार वर्ष पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने की थी घोषणा
भवन निर्माण कार्य को लेकर दो बार केंद्र की टीम कर चुकी है निरीक्षण
अश्वनी कालिया
बिझड़ी (हमीरपुर)। विधानसभा क्षेत्र बड़सर के बिझड़ी में प्रस्तावित केंद्रीय विद्यालय महज चुनावी मुद्दा बनकर रह गया है। चार वर्ष पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने बिझड़ी में केंद्रीय विद्यालय खोलने की घोषणा की थी लेकिन घोषणा केवल दावों और वादों तक ही सिमट कर रह गई। केंद्रीय मंत्री की घोषणा के बाद बिझड़ी के पास खुरपडी में केंद्रीय विद्यालय को लेकर भूमि की संभावना तलाशी गई थी, लेकिन भूमि उपलब्ध होने के बाद भी अब तक यह योजना सिरे नहीं चढ़ सकी है। इस स्कूल के बजट और अन्य औपचारिकताएं तो दूर जमीन के हस्तातंरण की फाइल भी एक इंच नहीं सरकी है। स्थानीय लोगों रमेश कुमार, प्रदीप, सुमन राणा, राजपाल सिंह, निक्कू राम, मनोरमा देवी आदि ने कहा कि बिझड़ी क्षेत्र 30 पंचायतों के केंद्र बिंदु पर स्थित है। ऐसे में इन पंचायतों से स्कूलों में पढ़ाई करने वाले विद्यार्थियों को 35 किलोमीटर दूरी तय करके हमीरपुर और नादौन जाना पड़ता है। सरकार अभी तक बड़सर विधानसभा क्षेत्र को केंद्रीय विद्यालय की सौगात नहीं दे पाई है। बिझड़ी में केंद्रीय विद्यालय के लिए मंत्रालय की टीम क्षेत्र में आकर निरीक्षण कर चुकी है लेकिन अभी तक कुछ नहीं हो पाया है। केंद्रीय विद्यालय खुलने से अभिभावकों को विधानसभा क्षेत्र के भीतर ही विद्यार्थियों को पढ़ाने की सुविधा मिलेगी। इस संदर्भ में एसडीएम बड़सर राजेंद्र गौतम ने कहा कि केंद्रीय विद्यालय के निर्माण कार्य को लेकर टीम निरीक्षण कर चुकी है। उन्होंने हाल की एसडीएम के रूप में कार्यभार संभाला है। योजना की पूरी जानकारी जुटाई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें