फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: चेक बाउंस मामले में उद्घोषित अपराधी गिरफ्तार

Thu, 27 Aug 2026 01:25 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। हमीरपुर पुलिस के पीओ सेल ने चेक बाउंस मामले में उद्घोषित अपराधी रजनीश कुमार निवासी गांव व डाकघर चमियारी, तहसील बंगाणा, जिला ऊना को दिल्ली से गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी के विरुद्ध धारा 138 परक्राम्य लिखित अधिनियम के तहत मामला न्यायालय जेएमएफसी बड़सर में विचाराधीन था। न्यायालय ने 27 जुलाई 2024 को उसे उद्घोषित अपराधी घोषित किया था। पीओ सेल के एएसआई मनोज कुमार और एचएचसी रवि कुमार ने आरोपी की तलाश में लगातार प्रयास किए। पुलिस टीम ने 25 अगस्त को आरोपी को जितारनगर, दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया। एसपी बलवीर सिंह ने गिरफ्तारी की पुष्टि की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें