हमीरपुर। पुलिस थाना हमीरपुर के तहत पुलिस ने एक उद्घोषित अपराधी को दबोचने में सफलता हासिल की है। अपराधी की पहचान सुरेश कुमार, गांव बुढाना, डाकघर कांगू तहसील नादौन जिला हमीरपुर के रूप में हुई है। अप्रैल 2022 को संबंधित आरोपी को हमीरपुर न्यायालय ने उद्घोषित अपराधी घोषित किया था। हमीरपुर पुलिस ने आरोपी को चंडीगढ़ से गिरफ्तार किया है। अब उद्घोषित अपराधी को न्यायालय में पेश किया जाएगा। एएसपी हमीरपुर अशोक कुमार वर्मा ने मामले की पुष्टि की है।