फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: माइक्रो आब्जर्वरों को समझाई मतगणना की प्रक्रिया

Tue, 28 May 2024 05:03 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
बचत भवन हमीरपुर में मतदान गणना को लेकर आयोजित प्रशिक्षण में उपस्थित कर्मचारी व अधिकारी। संवाद
विज्ञापन
हमीरपुर। लोकसभा चुनाव और विधानसभा उपचुनाव के लिए एक जून को मतदान होगा। इसके बाद चार जून को मतगणना होगी। मतगणना प्रक्रिया को लेकर सोमवार को बचत भवन हमीरपुर में प्रशिक्षण कार्यक्रम हुआ। इसमें पांचों विधानसभा क्षेत्रों में नियुक्त होने वाले 120 माइक्रो आब्जर्वरों ने हिस्सा लिया। निर्वाचन विभाग के तहसीलदार उपेंद्रनाथ शुक्ला और जिला सूचना विज्ञान अधिकारी विनोद गर्ग ने माइक्रो ऑब्जर्वरों को सर्विस वोटरों के पंजीकरण और इलेक्ट्रॉनिकली ट्रांसमिटेड पोस्टल बैलेट मैनेजमेंट सिस्टम (ईटीपीबीएमएस) के बारे में विस्तृत जानकारी दी। नायब तहसीलदार राजेश कौंडल और दीपक महाजन, निर्वाचन विभाग के प्रोग्रामर निखिल भारद्वाज और अन्य अधिकारियों ने भी माइक्रो आब्जर्वरों को मतगणना की अन्य प्रक्रियाओं की विस्तृत जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें