फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: टौणी देवी में बिजली की आंख मिचौनी से बढ़ गईं मुश्किलें

विज्ञापन
विज्ञापन
एक सप्ताह से प्रतिदिन कस्बे में लग रहे बिजली के अघोषित कट
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
टौणीदेवी (हमीरपुर)। उपमंडल सुजानपुर के अंतर्गत टौणीदेवी कस्बे में लोग बिजली की आंख मिचौनी से खासे परेशान हैं। कस्बे में बार-बार अघोषित बिजली कटों से हुमस भरी गर्मी में लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कस्बे में पिछले एक सप्ताह से प्रतिदिन बिजली के कट लग रहे हैं। इससे लोगों के साथ-साथ इलेक्ट्रिक, फोटोस्टेट, टीवी मेकेनिक, ऑनलाइन सर्विस करने वाले कारोबारी भी परेशान हैं। स्थानीय लोगों रमेश चंद, संजू, ओम दत्त, निक्का राम, नीलम देवी, अनीता, शुभम आदि ने कहा कि टौणी देवी कस्बे में बिजली बोर्ड की ओर से प्रतिदिन कट लगाए जा रहे हैं। बोर्ड की ओर से बरसात से पूर्व बिजली उपकरणों की मरम्मत के लिए बिजली बंद की जाती रही है। लेकिन, बिजली उपकरणों के बाद प्रतिदिन कस्बे में बिजली के कट लग रहे हैं। अधिकांश गांवों में लो वोल्टेज की समस्या भी खड़ी हो गई है। समस्या को लेकर कई बार अधिकारियों को अवगत करवाया जा चुका है लेकिन समाधान नहीं हो पाया है। इस बारे में बिजली उपमंडल टौणी देवी के एसडीओ दीपक चौहान ने कहा कि हमीरपुर सबस्टेशन से ही टौणी देवी को सप्लाई आती है। बिजली उपकरणों का कार्य हमीरपुर उपमंडल के कर्मचारियों की ओर से किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें