फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: निजी कॉलेज के छात्र को धमकाया, गाड़ी के शीशे तोड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। पुलिस थाना सदर हमीरपुर के तहत अपमानित करने और चोट पहुंचाने पर मामला दर्ज किया है। युवक ने आरोप लगाए हैं कि कुछ लोगों ने उसको धमकाया और उसकी गाड़ी के शीशे तोड़ दिए। निजी कॉलेज के छात्र विशाल शर्मा निवासी गांव रेडू डाकघर फतेहपुर तहसील सरकाघाट ने कहा कि अणु कलां जिला हमीरपुर में किराये के कमरे में रहता है। समय करीब 12.30 बजे रात को वह अपने कमरे में अकेला सोया था तो उसी समय एक गाड़ी उसके कमरे के बाहर खड़ी हुई। कुछ अनजान व्यक्ति उसके कमरे के दरवाजे को जोर-जोर से धक्के देने लगे। जब उन्होंने दरवाजा नहीं खोला तो उसके साथ वाले कमरे में उनके दोस्त संतोष कुमार के दरवाजे को खटखटाने लगे। उन्होंने कहा कि वह कह रहे थे कि पहले एक बार छोड़ दिया है, अगली बार नहीं छोड़ेंगे। उसके बाद गाड़ी में आए पांचों लोग गाड़ी स्टार्ट करके कमरे के ऊपर पार्किंग में चले गए और उनकी गाड़ी का पिछला शीशा तोड़ दिया। पुलिस अधीक्षक भगत सिंह ने कहा कि मामले दर्ज कर लिया गया है तथा छानबीन जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें