फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निजी बस और कार की टक्कर में वाहन क्षतिग्रस्त

विज्ञापन
रंगस में निजी बस की टक्कर से क्षतिग्रस्त हुई कार। - फोटो : Hamirpur-HP
विज्ञापन
रंगस (हमीरपुर)। स्थानीय कस्बे में निजी बस और कार की टक्कर से दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए हैं। कार सवार अरविंद कुमार पुत्र बलदेव सिंह निवासी मनेही तहसील और जिला कांगड़ा परिवार सहित कार से मनाली घूमने के लिए जा रहे थे। जब वह नादौन से हमीरपुर की ओर निकले तो रंगस में एक निजी बस ने गाड़ी को टक्कर मार दी। इस कारण गाड़ी की बाएं तरफ की हेडलाइट और बोनट टूट गया। जैसे ही पुलिस थाना नादौन को सूचना मिली तो तुरंत सब इंस्पेक्टर चुन्नीलाल ने मौके पर आकर तफ्तीश की। दोनों पक्षों में समझौता होने के बाद मामला दर्ज नहीं हुआ। एसआई चुन्नीलाल ने रंगस बाजार में लोगों को ट्रैफिक नियमों के बारे में भी जागरूक किया। उन्होंने कहा कि सड़क के बीच या किनारे में कोई भी गाड़ी या बाइक खड़ी न करें ताकि, आने जाने वाली गाड़ियों को कोई भी मुश्किल न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें