फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: जिलास्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारियां पूर्ण

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। 75वें गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य पर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला (बाल) हमीरपुर के मैदान में शुक्रवार को आयोजित किए जाने वाले जिलास्तरीय समारोह की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। उपायुक्त हेमराज बैरवा ने कहा कि शुक्रवार सुबह 11 बजे इस समारोह में उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे और भव्य परेड की सलामी लेंगे।
विज्ञापन


इस भव्य परेड में हिमाचल प्रदेश पुलिस के अलावा होमगार्ड, एनसीसी, एनएसएस और स्काउट एंड गाइड्स की टुकड़ियां भी भाग लेंगी। इस दौरान विभिन्न शिक्षण संस्थानों के विद्यार्थी देशभक्ति पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे। उपायुक्त ने कहा कि जिलास्तरीय समारोह के लिए तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। सभी जिलावासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं देते हुए उपायुक्त ने जिलास्तरीय समारोह में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने का आग्रह किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें