फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: प्रदीप बने विज्ञान अध्यापक संघ भोरंज के महासचिव

विज्ञापन
विज्ञापन
भोरंज (हमीरपुर)। प्रदेश विज्ञान अध्यापक संघ भोरंज कार्यकारिणी का गठन वीरवार को किया गया। नई कार्यकारिणी में पदाधिकारियों और सदस्यों सहित 11 अध्यापकों को शामिल किया गया है। मुख्यमंत्री आदर्श राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरेड़ी में भोरंज ब्लॉक अध्यक्ष अनिल भरवाल की अध्यक्षता में विज्ञान अध्यापकों की बैठक हुई।
विज्ञापन

इसमें ब्लॉक कार्यकारिणी के गठन और मांगों और समस्याओं पर चर्चा की गई। बैठक में महासचिव प्रदीप कुमार, राकेश मैहला को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, प्रदीप कुमार को वित्त सचिव, राकेश कुमार को सह सचिव, अशोक कुमार और राजीव कुमार को सलाहकार और सुरेश कुमार को प्रेस सचिव को चुना गया।

इसके अलावा जीवन शर्मा, मोहनी राजपूत, आरती ठाकुर और प्रियंका ठाकुर को कार्यकारिणी सदस्य चुना गया। भोरंज ब्लॉक अध्यक्ष अनिल भरवाल ने कहा कि विज्ञान अध्यापक शिक्षण संस्थानों की रीढ़ की हड्डी है और अपने कार्यों को अच्छी तरह से कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि विज्ञान अध्यापकों की मांगों और समस्याओं का मांग पत्र जल्द तैयार करके भोरंज विधायक सुरेश कुमार को सौंपा जाएगा ताकि उसे सरकार को भेजा जाए। उन्होंने ओपीएस बहाली पर मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू और भोरंज विधायक सुरेश कुमार का आभार प्रकट किया और कहा कि कर्मचारियों के जीवन से जुड़ा हुआ निर्णय है। इसे कर्मचारी वर्ग कभी भी नहीं भुला सकता।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें