फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: आदर्श आचार संहिता की पालना करें सियासी दल

Wed, 13 Mar 2024 01:57 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अमरजीत सिंह ने सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से आग्रह किया है कि वे लोकसभा चुनाव के लिए लागू होने वाली आदर्श आचार संहिता की अक्षरश: अनुपालना सुनिश्चित करें। इसके साथ ही चुनाव प्रक्रिया को स्वतंत्र एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न करवाने और इसमें अधिक से अधिक मतदाताओं की भागीदारी सुनिश्चित करने में सहयोग प्रदान करें।
विज्ञापन

मंगलवार को जिला निर्वाचन अधिकारी ने विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। उपायुक्त ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से कहा कि सभी पात्र लोगों विशेषकर, 18-19 वर्ष के आयु वर्ग के सभी युवाओं के नाम मतदाता सूचियों में शामिल करवाने के लिए बूथ लेवल अधिकारियों का सहयोग करें। बैठक में निर्वाचन विभाग के तहसीलदार उपेंद्रनाथ शुक्ला ने आयोग के विभिन्न दिशा-निर्देशों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने ईवीएम-वीवीपैट की कार्यप्रणाली भी समझाई। इस अवसर पर एडीसी मनेश यादव, विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि और निर्वाचन विभाग के अधिकारी भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें