फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

32 हजार से अधिक बच्चों को पिलाई जाएगी पोलियो की दवा : अमरजीत सिंह

विज्ञापन
जिला स्तरीय टास्क फोर्स बैठक की अध्यक्षता करते उपायुक्त व उपस्थित अन्य अधिकारी। (स्रोत : लोक सं
विज्ञापन
हमीरपुर। राष्ट्रव्यापी पल्स पोलियो प्रतिरक्षण अभियान के तहत जिला हमीरपुर में भी 3 मार्च को पांच वर्ष तक के सभी बच्चों को पोलियो की दवाई पिलाई जाएगी। इस अभियान को सफलतापूर्वक पूरा करने के लिए गठित जिलास्तरीय टास्क फोर्स की बैठक शनिवार को उपायुक्त अमरजीत सिंह की अध्यक्षता में आयोजित की गई।
विज्ञापन


इस अवसर पर उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के साथ-साथ आयुष विभाग, महिला एवं बाल विकास, शिक्षा, पंचायतीराज, परिवहन, एचआरटीसी, स्थानीय निकायों और अन्य संबंधित विभागों के अधिकारियों, रोटरी क्लब हमीरपुर और अन्य सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों से भी इस अभियान में योगदान देने के निर्देश दिए, ताकि जिला हमीरपुर और बाहर से आने वाले सभी बच्चों को यह दवाई पिलाई जा सके। उपायुक्त ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग के अनुमान के अनुसार 3 मार्च को जिले भर में कुल 283 बूथों पर लगभग 32,378 बच्चों को पोलियो की दवा पिलाई जाएगी। इनमें से लगभग 2800 बच्चे झुग्गी-झोपडिय़ों, श्रमिक बस्तियों, निर्माण स्थलों या अन्य संवेदनशील क्षेत्रों में रह रहे हैं। उपायुक्त ने कहा कि इन क्षेत्रों पर विशेष रूप से फोकस किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें