फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: मैनेजर खुदकुशी मामले में पुलिस ने परिजनों के बयान किए दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
दो दिन पूर्व जजरी में किराये के कमरे में लगाया था फंदा
विज्ञापन

सदमे में परिजन, अभी तक किसी पर नहीं जताया संदेह
कमरे में नहीं मिला कोई भी सुसाइड नोट
संवाद न्यूज एजेंसी

दियोटसिद्ध (हमीरपुर)। पुलिस चौकी दियोटसिद्ध के तहत जजरी पंचायत में ग्रामीण बैंक के मैनेजर की ओर से फंदा लगाकर खुदकुशी करने के मामले में दियोटसिद्ध पुलिस जांच कर रही है। शनिवार को पुलिस ने परिजनों के बयान कलमबद्ध किए हैं। परिजन सदमे में है और उन्होंने अभी तक किसी बाहरी व्यक्ति पर शक जाहिर नहीं किया है। दियोटसिद्ध पुलिस चौकी प्रभारी एएसआई प्रकाश चंद ने कहा कि परिजन अभी इस सदमे से उभर नहीं पाए हैं, इसलिए ज्यादा दबाव नहीं बनाया गया है। आगामी कार्रवाई के लिए परिजनों से मिलकर गहनता से छानबीन की जाएगी। मैनेजर अमित के पिता ने बताया कि अमित माइग्रेन की दवाई भी लेता था। जानकारी के मुताबिक दो दिन पूर्व ग्रामीण बैंक के मैनेजर अमित कुमार (33) पुत्र देशराज निवासी गलोड़ ने जजरी में किराये के मकान में बेडशीट से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली थी। कमरे में कोई भी सुसाइड नोट या मोबाइल पर भी ऐसा कोई मैसेज नहीं मिला जिस पर कोई संदेश छोड़ा हो। प्रथम दृष्टि में यह मामला आत्महत्या का ही लग रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें