फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: नादौन में होटलों ओर ढाबों में पुलिस ने दी दबिश

विज्ञापन
डीएसपी हमीरपुर रोहिन डोगरा की अगुवाई में थाना प्रभारी नादौन व महिला थाना प्रभारी हमीरपुर एक होट
विज्ञापन
नादौन(हमीरपुर)। उपमंडल नादौन में शनिवार को दोपहर बाद अचानक डीएसपी हमीरपुर रोहिन डोगरा की अगुवाई में नादौन पुलिस-महिला थाना एवं एंटी ह्यूमन ट्रैफिक यूनिट हमीरपुर के संयुक्त अभियान के चलते पुलिस की टीमों ने शहर के होटलों में औचक निरीक्षण किया। अचानक पुलिस की इस कार्रवाई से काफी हलचल हो गई। इस दौरान पुलिस ने जहां शहर के लगभग सभी होटल खंगाले। वहीं कई धर्मशालाओं में भी चेकिंग की। पुलिस की इस कार्रवाई को देख होटल मालिक और शहरवासी भी संशय में पड़ गए। पहले लगा शायद पुलिस किसी बड़े गिरोह की तलाश में छापेमारी कर रही है। हालांकि बाद में स्पष्ट हो गया।
विज्ञापन


पुलिस ने सांझा अभियान में नादौन तथा इसके आसपास के होटलों और रेस्टोंरेट की चेकिंग की तथा रिकॉर्ड भी खंगाला इस मौके पर पुलिस ने होटलों में ठहरे हुए लोगों के पहचान पत्र भी खंगाले। इसके साथ-साथ पुलिस ने होटलों में लगे सीसीटीवी भी चेक किए। वहीं दूसरी ओर बाल मजदूरी पर भी पैनी नजर रखी गई। परंतु इस अभियान में पुलिस को कोई भी ऐसी जानकारी प्राप्त नहीं हुई इसके चलते उपरोक्त सभी होटल और रेस्टोरेंट संचालकों को कड़ी हिदायतें दी गई कि किसी भी अंजान व्यक्ति को कमरे में ठहराने से पहले उसके पहचान पत्र सहित अन्य कागजात की जांच करें। डीएसपी हमीरपुर रोहिन डोगरा ने कहा कि यह नियमित निरीक्षण था और आगे भी जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि नादौन में स्थापित कुछ होटल और रेस्टोरेंट पुलिस रडार पर हैं जो ज्यादा दिन तक नहीं बच पाएंगे। इस अभियान में थाना प्रभारी नादौन कुलदीप पटियाल सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें