फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: नादौन में लाखों की चोरी के मामले में पुलिस ने घटनास्थल का किया निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
नादौन (हमीरपुर)। पुलिस थाना नादौन के अंतर्गत दो दिन पूर्व सेना अधिकारी के घर में हुई चोरी की घटना के बाद पुलिस ने जांच तेज कर दी है। शनिवार को एएसपी हमीरपुर अशोक वर्मा अपनी टीम सहित मौके पर पहुंचे। उनकी टीम ने घटनास्थल की बारीकी से जांच की और पीड़ित परिवार से चर्चा की। उन्होंने छानबीन के बाद थाना प्रभारी कुलदीप पटियाल सहित अन्य जांच अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान टीम ने फिंगर प्रिंट सहित अन्य महत्वपूर्ण सबूत जुटाए।
विज्ञापन


पुलिस टीम ने पीड़ित के घर के आसपास के क्षेत्र में भी गहन छानबीन की। दो दिन पूर्व नगर पंचायत नादौन के वार्ड नंबर दो में कर्नल पुनी चंद के घर से करीब 25 लाख के गहने और नकदी पर चोरों ने हाथ साफ किया था। घटना के बारे में बुधवार देर शाम को तब पता चला था जब एक हफ्ते बाद परिजन दिवाली मनाने के लिए घर लौटे। सेवानिवृत्त कर्नल पुनी चंद अपनी नौकरी के सिलसिले में आजकल योल में रह रहे हैं। दिवाली मनाने के लिए जब वह घर पहुंचे तो देखा कि एक कमरे का सामान बुरी तरह बिखरा हुआ था। चोरों ने कमरे के बाहर की एक ग्रिल तोड़ कर अंदर रखा काफी सामान चुरा लिया। कहा कि सोने के गहनों की कीमत करीब 18 लाख है, जबकि घर के अंदर ही रखे 7 लाख की नकदी भी चुराई गई है। गहनों में दो सेट चूड़ी, दो चेन, दो कड़े, मंगलसूत्र, अंगूठी के दो सेट करीब 300 ग्राम के सोने के इन गहनों के अलावा चांदी के डेढ़ किलो के करीब गहने और 7 लाख रुपये नकदी चुराई। यह नकदी उन्होंने कुछ समय पूर्व ही भूमि खरीद के लिए जुटाई थी। कुछ समय पूर्व ही बेटी के विवाह के बाद जेवरात घर पर रखे थे। इस संबंध में एएसपी अशोक वर्मा ने कहा कि पुलिस इस मामले में गहन छानबीन कर रही है। उन्होंने कहा कि मामले में कई लोगों से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें