फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नादौन पुलिस ने 3 दर्जन वाहनों के काटे चालान

विज्ञापन
विज्ञापन
नादौन (हमीरपुर)। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ नादौन पुलिस ने रविवार को सख्त कार्रवाई करते हुए 3 दर्जन से अधिक वाहनों के चालान काटे। पुलिस ने राष्ट्रीय राजमार्ग सहित अन्य संपर्क सड़कों पर नाके लगाकर सभी वाहनों की चेकिंग की। जिसमें कई वाहन मालिक वाहनों के दस्तावेज पूरे नहीं दिखा पाए। जिसके चलते पुलिस ने चालान काटे और मौके पर उनसे जुर्माना वसूला। यातायात प्रभारी एसआई नरेश कुमार ने कहा कि विभिन्न जगहों पर लगाए गए नाकों के दौरान 40 वाहनों के चालान किए गए। जिसमें दोपहिया वाहन भी शामिल हैं। उन्होंने कहा कि पुलिस ने मौके पर 6000 रुपये बतौर जुर्माना वसूल किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें