सुजानपुर के एएसआई मदन लाल शर्मा चालान काटते हुए ।
- फोटो : Hamirpur-HP
सुजानपुर (हमीरपुर)। पुलिस थाना सुजानपुर के तहत पुलिस ने वीरवार को यातायात नियमों की अवहेलना करने वालों के चालान काटे। यातायात नियमों की अवहेलना करने वालों के खिलाफ सुजानपुर पुलिस ने अभियान छेड़ रखा है। एएसआई मदन लाल शर्मा ने वीरवार अभियान के दौरान करीब 25 दोपहिया और चौपहिया वाहनों के चालान काटे।