हमीरपुर। पुलिस थाना हमीरपुर के तहत वर्ष 2021 में दर्ज एक मामले में नामजद उद्घोषित अपराधी को हमीरपुर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी को हमीरपुर न्यायालय से समन और बाद में वारंट जारी हुए। लेकिन आरोपी न्यायालय में पेश नहीं हुआ, इस पर अदालत ने आरोपी को उद्घोषित अपराधी घोषित किया। आरोपी की पहचान संदीप कुमार, मुख्य बाजार, बिलासपुर के रूप में हुई है। पुलिस अधीक्षक हमीरपुर डॉ. आकृति शर्मा ने मामले की पुष्टि की है।