फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला ने निगली जहरीली दवाई, तबीयत बिगड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
नादौन (हमीरपुर)। थाना क्षेत्र नादौन के अंतर्गत भूंपल गांव की एक महिला ने गलती से जहरीली दवा खा ली। इससे उसकी तबीयत बिगड़ गई। पीड़ित को नादौन अस्पताल में उपचार दिया गया। जहां उसकी सेहत में सुधार बताया जा रहा है। स्वर्णा देवी पत्नी रविंद्र कुमार की शनिवार सुबह घर में अचानक तबीयत खराब हो गई। पता चला कि उसने सुबह घर में रखी कोई जहरीली दवाई गलती से खा ली। इसके बाद परिजन उसे नादौन अस्पताल ले आए। जहां उसे प्राथमिक उपचार दिया गया। पीड़िता की हालत में अब सुधार है। नादौन पुलिस थाना प्रभारी महेंद्र परमार ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें