फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी होंगे सम्मानित

Sat, 17 May 2025 12:30 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। 68वीं राष्ट्रीय स्कूली खेलों में व्यक्तिगत या टीम स्पर्धा में मेडल लाने वाले अंडर-17 और अंडर-19 छात्र-छात्रा वर्ग के खिलाड़ियों को हिमाचल स्कूल खेल संघ सम्मानित करेगा। प्रदेश की विभिन्न स्कूली खेलों में राष्ट्रीय स्तर पर सभी पदक विजेता खिलाड़ियों को शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर 20 मई को राजकीय कन्या वरीष्ठ माध्यमिक विद्यालय पोर्टमोर में 10:00 बजे सम्मानित करेंगे। इस कार्यक्रम का आयोजन हिमाचल स्कूल खेल संघ करेगा। इस अवसर पर सभी जिला के शिक्षा उपनिदेशक, पदक विजेता खिलाड़ियों के प्रशिक्षक, खेल छात्रावासों के प्रधानाचार्य व अन्य शामिल होंगे। हिमाचल प्रदेश स्कूली क्रीड़ा संगठन के महासचिव संतोष चौहान ने यह जानकारी देते हुए सभी टीमों का उत्कृष्ट प्रदर्शन पर बधाई दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें