फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: वालीबॉल में शानदार प्रदर्शन पर लौटे खिलाड़ियों का स्वागत

Wed, 07 Oct 2026 01:19 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
जाहू (हमीरपुर)। राजकीय उच्च पाठशाला धिरवीं के खिलाड़ियों ने अंडर-17 वर्ग की जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में वालीबॉल में शानदार प्रदर्शन करते हुए उपविजेता का खिताब हासिल किया। मंगलवार को स्कूल पहुंचने पर स्कूल प्रशासन और अन्य विद्यार्थियों ने खिलाड़ियों का स्वागत किया। प्रतियोगिता दो दिन पहले राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मटाहणी में संपन्न हुई। अंडर-14 वर्ग में लड़कों और लड़कियों की टीम भी उपविजेता रही। वहीं, लड़कियों के अंडर-14 वर्ग में सोनाक्षी का राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ है। वह कुल्लू जिला के भुंतर में होने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में हमीरपुर जिला की टीम का प्रतिनिधित्व करेगी। स्कूल मुख्याध्यापक राजकुमार, अध्यापक सुशील, प्रवीण और शारीरिक शिक्षक दिनेश कुमार ने खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर खुशी जताई और उन्हें बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें