एक पेड़ अपनी मां के नाम अभियान के शुभारंभ मौके पर विद्यार्थी व अन्य। स्रोत : संस्थान
टौणी देवी (हमीरपुर)। राजकीय उच्च पाठशाला पटनौण में भारत स्काउट्स एवं गाइड्स इकाई ने एक पेड़ अपनी मां के नाम अभियान शुरू हुआ। स्थानीय लोगों और अध्यापकों के साथ शुरू अभियान में हरड़, आंवला, बेल, नीम, अमरूद, बहेड़ा, जामुन और पपीता के पौधे रोपे गए। मुख्याध्यापक महेश कुमार ने बताया कि अभियान का उद्देश्य पौधरोपण को बढ़ावा देना, पर्यावरण संरक्षण, मिट्टी का संरक्षण, जल संचयन, मां के प्रति सम्मान को एक सूत्र में पिरोने का प्रयास है। इस मौके पर स्कूल अध्यापक मनोज कुमार, राजेंद्र सिंह, सुनीता कुमारी, वंदना शर्मा, रेखा कुमारी सहित अन्य मौजूद रहे। संवाद