फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: पाइपलाइन फटने से गड्ढों में भरा पानी, टौणी देवी में व्यापारी परेशान

विज्ञापन
टौणीदेवी बाजार में खस्ताहाल सड़क में बने गड्ढों में भरा पानी।
विज्ञापन
त्योहारी सीजन में कारोबार करने में आ रही दिक्कत
विज्ञापन

मंदिर चौक के पास पानी का पाइप फटने से सड़क पर भरा पानी
संवाद न्यूज एजेंसी
टौणीदेवी (हमीरपुर)। बेशक फेस्टिवल सीजन चला हुआ है लेकिन टौणी देवी में व्यापारी परेशान हैं। पाइपलाइन फटने की वजह से बाजार के मंदिर चौक पर गड्ढों में पानी भर गया है। दो वर्ष से नेशनल हाईवे का काम चल रहा है लेकिन अभी तक टौणी देवी बाजार इस निर्माण कार्य से अस्त व्यस्त नजर आ रहा है। बाजार में कहीं सड़क पर गड्ढे तो कहीं कीचड़ बिखरा हुआ है। मंदिर के पास पानी के पाइप फटे हैं और लोगों का पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है। दोपहिया वाहन चालकों को अधिक मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। लोग फेस्टिवल सीजन होने के बावजूद टौणी देवी न आकर आसपास के इलाकों में जाकर खरीदारी कर रहे हैं। सबसे ज्यादा परेशानी हलवाई, किरान और मनियारी की दुकानदारी करने वाले व्यापारियों को पेश आ रही है। वहीं, ग्राम पंचायत बारी के प्रधान रवींद्र ठाकुर, अमरदीप राणा, सुशील कुमार, शक्ति चंद ने बताया कि पानी के पाइप फटने से पानी की भी किल्लत हो गई है। उन्होंने विभाग से मांग की है कि पाइप जोड़कर पानी की समस्या का हल किया जाए। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्य अब युद्ध स्तर पर कर शीघ्र पूरा होना चाहिए ताकि लोग परेशान न हों। उन्होंने टौणी देवी बाजार की हालत शीघ्र सुधारने की बात भी कही है। जल शक्ति विभाग के एसडीओ राकेश कुमार का कहना है कि जल्द ही पाइपलाइन को ठीक कर दिया जाएगा ताकि लोगों को परेशान न होना पड़े।

टौणीदेवी बाजार में खस्ताहाल सड़क में बने गड्ढों में भरा पानी।

टौणीदेवी बाजार में खस्ताहाल सड़क में बने गड्ढों में भरा पानी।

टौणीदेवी बाजार में खस्ताहाल सड़क में बने गड्ढों में भरा पानी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें