फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्राचीन शिव मंदिर नौहंगी की गुल्लक चोरी, सीसीटीवी में वारदात रिकॉर्ड

विज्ञापन
विज्ञापन
रंगस(नादौन)। नादौन उपमंडल की ग्राम पंचायत नौहंगी के प्राचीन शिव मंदिर में रखी गुल्लक को वीरवार रात शातिरों ने चुरा लिया है। 18 से 20,000 की नकदी के साथ अन्य कीमती सामान भी चोरी होने की आशंका है। चोरी की सूचना बाकायदा पुलिस थाना नादौन को दी गई है। ग्राम पंचायत नौहंगी के प्रधान बलवंत सिंह ने कहा उन्हें शुक्रवार की सुबह 7:00 बजे के करीब मंदिर में चोरी होने की सूचना मिली।
विज्ञापन

इसके बारे में उन्होंने तुरंत पुलिस थाना नादौन को भी सूचित कर दिया है। उन्होंने कहा शातिरों ने मंदिर में दो जगह रखी गुल्लक को उठा लिया है। इसके लिए बाकायदा मौके पर पहुंची नादौन पुलिस की टीम ने मंदिर में स्थापित सीसीटीवी कैमरे की फुटेज को खांगला है। इसमें चोरी के समय शातिर ने मुंह पर सफेद कपड़ा लपेटा रखा था। वहीं, चोरी के समय पहले एक गुल्लक और 10-15 मिनट के बाद दूसरी गुल्लक को उठाते हुए देखा गया है। पुलिस ने दावा किया है कि चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले को शीघ्र ही पकड़कर सलाखों के पीछे धकेला जाएगा। इस संदर्भ में नादौन थाना प्रभारी योगराज चंदेल का कहना है कि चोरी की सूचना मिलते ही उन्होंने पुलिस टीम को वारदात वाली जगह पर रवाना कर दिया था। मौके पर मंदिर का ताला टूटा पाया गया है। इसी के तहत आगामी छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें