बाबा बालक नाथ मंदिर दियोटसिद्ध में बोलेरो पिकअप गाड़ी देने वाले श्रद्धालु को सम्मानित करते मंदिर
बिझड़ी (हमीरपुर)। उत्तरी भारत के प्रसिद्ध सिद्धपीठ बाबा बालकनाथ मंदिर दियोटसिद्ध में देश - विदेश में रहने वाले बाबा के भक्त दिल खोलकर मंदिर के विकास और श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए दान कर रहे हैं। पिछले डेढ़ सप्ताह में बाबा के भक्त करोड़ों की नकदी के साथ सोना, चांदी और विदेशी मुद्रा बाबा की गुफा में अर्पित कर चुके हैं। रविवार को ब्रिटेन में रहने वाले बाबा के भक्त जेएस भट्टी ने मंदिर न्यास को 10.02 लाख रुपये की बोलेरो पिकअप भेंट की। बाबा के भक्त जेएस भट्टी हर वर्ष चैत्र मास के मेलों में बाबा के दर्शन करने अपने परिवार सहित आते हैं। अपनी श्रद्धा से लाखों रुपये का दान करते हैं। मंदिर प्रशासन और न्यास ने बाबा के भक्त की इस सेवा के लिए आभार व्यक्त किया। बाबा बालक नाथ से उनकी हर मनोकामना पूरी करने की कामना की। मंदिर अधिकारी धर्मपाल नेगी ने बोलेरो भेंट करने वाले भक्त को सम्मानित किया।