फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: पीएचसी चकमोह को जल्द मिलेगा अपना भवन

विज्ञापन
विज्ञापन
पीएचसी भवन निर्माण कार्य 70 फीसदी हुआ पूरा
विज्ञापन


निर्माण कार्य पर दो करोड़ रुपये का बजट हो रहा खर्च

्रवर्तमान में भवन की दो मंजिलें बनकर तैयार, शीघ्र होगा पूर्ण

संवाद न्यूज एजेंसी

बिझड़ी (हमीरपुर)। विकासखंड बिझड़ी के अंतर्गत चकमोह पंचायत के शास्त्री नगर में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के भवन का निर्माण कार्य अंतिम चरण में हैं। तीन माह के भीतर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को अपना निजी भवन मिल जाएगा। वर्तमान में दो मंजिल भवन पर लेंटल डालने और कमरों का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। जल्द ही यह भवन बनकर तैयार हो जाएगा। इससे पंचायत सहित आसपास के लोगों को स्वास्थ्य जांच कराने और रात्रि समय में बेहतरीन चिकित्सा सुविधाएं मिलेंगी। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के भवन निर्माण कार्य के लिए चकमोह के लोगों ने अपनी मलकीयत भूमि दान की थी। वहीं, पंचायत के चुनाव के समय लोगों ने अस्पताल की सुविधा न होने के चलते पंचायती चुनाव का विरोध भी किया था। इसके बाद प्रदेश सरकार की ओर से पंचायत में स्वास्थ्य केंद्र बनाने के लिए दो करोड़ रुपये का बजट जारी किया गया था। इस भवन में डॉक्टरों के लिए आवासीय सुविधा भी उपलब्ध होगी और आने वाले समय में 24 घंटे यहां पर लोगों को बेहतरीन सुविधाएं मिलेंगी। इस संदर्भ में लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता राजेंद्र कुमार ने कहा कि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के नए भवन का निर्माण कार्य प्रगति पर है। जल्द ही कार्य पूरा हो जाएगा। लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिलेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें