फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: सड़क किनारे तारबंदी होने से बढ़ी लोगों की मुश्किलें

Thu, 27 Feb 2025 05:55 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
बस स्टैंड नादौन के समीप सड़क किनारे लगे कंटील कंटीले तार। संवाद
विज्ञापन
कांगू (हमीरपुर)। बस स्टैंड नादौन के बिल्कुल नजदीक खंड विकास विभाग ने सड़क किनारे कंटीले तार लगा दिए हैं। इन तारों से राहगीरों के साथ-साथ दोपहिया वाहन चालकों को निकलने में परेशानी हो रही है। यहां पर दुर्घटनाओं की संभावना बढ़ गई है। यह जगह विकास खंड नादौन के तहत आती है। बस स्टैंड के बिल्कुल नजदीक होने के कारण इस मार्ग पर बसों, ट्रकों सहित अन्य छोटे वाहनों का दबाव रहता है। राहगीर भी इस मार्ग का प्रयोग करते हैं लेकिन अब राहगीरों को सड़क के किनारे पैदल चलना भी खतरों भरा हो गया है, क्योंकि विभाग ने अपनी भूमि को लोहे के कंटीले तार लगाकर कवर कर दिया। सड़क के किनारों पर लगे कंटीले तार लावारिस पशुओं के लिए भी जानलेवा हैं। स्थानीय लोगों ने तारों को हटाने की मांग की है।
विज्ञापन



-मामला ध्यान में आया है। मौके पर जाकर उक्त स्थल का निरीक्षण किया जाएगा। समस्या के समाधान के लिए उचित कदम उठाए जाएंगे।
-राकेश शर्मा, एसडीएम नादौन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें