फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोबारा उपचुनाव की स्थिति पैदा करने वालों को जनता माफ नहीं करेगी : वर्मा

विज्ञापन
विज्ञापन
कहा, मुख्यमंत्री रहते हमीरपुर बस अड्डा का काम नहीं करवा पाए जयराम ठाकुर
विज्ञापन


गांधी चौक पर खाली कुर्सियों को भाषण देते रहे भाजपा नेता
संवाद न्यूज एजेंसी
हमीरपुर। हमीरपुर उपचुनाव के कांग्रेस प्रत्याशी डॉ. पुष्पेंद्र वर्मा ने मंगलवार को जिला मुख्यालय में आयोजित कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन में कहा कि केंद्र से लेकर प्रदेशस्तरीय भाजपा नेता मंगलवार को गांधी चौक पर खाली कुर्सियों को ही भाषण देते रहे। इस सम्मेलन में कांग्रेस जिला अध्यक्ष सुमन भारती, विधायक सुरेश कुमार, पूर्व उद्योग मंत्री रणजीत सिंह वर्मा, ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष सुनील कुमार मौजूद रहे। वर्मा ने कहा कि भाजपा का शीर्ष नेतृत्व यहां एकत्रित हुआ, इसे हमीरपुर की जनता ने नकार दिया है। जनता की ओर से चुने गए विधायक यदि त्यागपत्र देकर दोबारा उपचुनाव जैसी स्थिति पैदा करें तो जनता उन्हें माफ नहीं करेगी। जनता के समक्ष यही बड़ा सवाल है कि जिसका त्याग पत्र देने वालों को जवाब देना होगा। उन्होंने जनता की ओर से दिए अधिकार का निरादर क्यों किया। मुख्यमंत्री पर आपत्तिजनक टिप्पणी को भी वापस लिया जाए अन्यथा माफी मांगी जाए। कांग्रेस ऐसी भाषा की निंदा करती है। उन्होंने कहा कि भाजपाइयों ने गांधी चौक पर दिए भाषणों में हमीरपुर में कोई विकास न होने की बात कही, लेकिन जनता को यहां पर हुए कार्य दिखते हैं। जिस बस अड्डे को बनाने का काम पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर डबल इंजन की सरकार होते हुए भी करवाने की हिम्मत तक नहीं कर पाए उसे मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने ही बाकायदा पर्याप्त बजट का प्रावधान कर शुरू किया है। ऐसे ही अनेकों काम पिछले डेढ़ वर्ष में प्रदेश सरकार ने करवाए हैं। जयराम ठाकुर स्वयं बताएं कि बतौर मुख्यमंत्री उन्होंने हमीरपुर के कितने दौरे किए। उन्होंने कई ऐसे कार्यों को रोके रखा जो पिछली भाजपा सरकार के दौरान ही शिलान्यास किए गए थे, लेकिन मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह ने बिना भेदभाव के चहुंमुखी विकास को गति दी है। भाजपाई आपदा के समय प्रदेश के लोगों के दर्द को दरकिनार करते हुए केवल राजनीति करते रहे जबकि मुख्यमंत्री ने एक-एक प्रभावित स्थान पर जाकर लोगों के दर्द को सुना और आपदा में दी जाने सभी राशियों को बढ़ाया। उन्होंने कहा कि हमीरपुर की जनता अब इनके झांसे में आने वाली नहीं है, चुनाव में जनता जिला के मुख्यमंत्री के साथ खड़ी है और खड़ी रहेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें