फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम का लाभ उठाएं लोग : डीसी

विज्ञापन
गलोड़ में स्थानीय लोगों के साथ ‘सरकार गांव के द्वार’’’’ कार्यक्रम के आयोजन स्थल का निरीक्षण करते
विज्ञापन
हमीरपुर/गलोड़। लोगों की समस्याओं के त्वरित समाधान और सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रदेश सरकार की ओर से 17 जनवरी से आरंभ किए जा रहे सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम की तैयारियां जोरों पर हैं।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू 17 जनवरी को नादौन उपमंडल की ग्राम पंचायत गलोड़ से इस कार्यक्रम का शुभारंभ करेंगे। कार्यक्रम की तैयारियों के लिए सोमवार को कई अधिकारी और कर्मचारी दिनभर गलोड़ में ही डटे रहे। उपायुक्त हेमराज बैरवा के निर्देशानुसार नादौन के खंड विकास अधिकारी निशांत शर्मा, गलोड़ के तहसीलदार केशव कुमार और अन्य अधिकारियों ने आयोजन स्थल पर आवश्यक प्रबंध सुनिश्चित करने के लिए स्थानीय लोगों के साथ भी व्यापक चर्चा की। उपायुक्त हेमराज बैरवा ने बताया कि सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम के माध्यम से आम लोगों की विभिन्न समस्याओं का मौके पर ही निपटारा किया जाएगा और उन्हें सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से अवगत करवाया जाएगा। उपायुक्त ने कहा कि मुख्यमंत्री इस महत्वपूर्ण प्रदेशव्यापी अभियान का शुभारंभ गलोड़ से करेंगे और स्वयं इस क्षेत्र के लोगों की समस्याओं का निपटारा करेंगे। उपायुक्त ने गलोड़ और इसके आसपास के क्षेत्र की विभिन्न ग्राम पंचायतों के निवासियों से इस कार्यक्रम का लाभ उठाने का आग्रह किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें