नादौन (हमीरपुर)। विकास खंड नादौन के चिलिया और बदारन में खुले दो उपस्वास्थ्य केंद्रों को वर्तमान सरकार की ओर से बंद करने से लोगों में रोष है। पिछली सरकार ने दोनों ही क्षेत्रों में स्वास्थ्य उपकेंद्र खोले थे, जो स्थानीय लोगों की वर्षों पुरानी मांग थी। लोगों अशोक, संजश, यशपाल आदि ने कहा कि स्वास्थ्य उपकेंद्र खोलने से उन्हें आस बंध गई थी कि मामूली टीकाकरण आदि के लिए अब उन्हें दूर नहीं जाना पड़ेगा।
अब इन दोनों ही उपकेंद्रों पर असमंजस की स्थिति बन गई है। दोनों ही क्षेत्रों में पिछली सरकार की ओर से लंबे समय से चली आ रही मांग को पूरा कर दिया था। अब यह दोनों स्वास्थ्य केंद्र बंद करने के आदेश दिए गए हैं। इससे लोगों को समस्याओं का सामना करना पड़ेगा। पंचायत प्रधान विजय कुमार ने कहा कि सरकार की ओर से इन स्वास्थ्य उपकेंद्रों को फिर से बहाल किया जाए, ताकि लोगों को समस्या न हो।