कहा, सीएम सुक्खू ने डाॅक्टरों की नियुक्ति की घोषणा के साथ दी राहत
संवाद न्यूज एजेंसी
हमीरपुर। वरिष्ठ कांग्रेस नेता डॉ. पुष्पेंद्र वर्मा ने प्रेस बयान में कहा कि मुख्यमंत्री सुक्खू का हमीरपुर दौरा सुखद रहा है। जिला के विकास के लिए कई मील के पत्थर साबित होने वाली करोड़ों की योजनाओं के शिलान्यास व उद्घाटन हुए हैं। हमीरपुर विधानसभा क्षेत्र के नेरी में स्थित वानिकी व जैव प्रौद्योगिकी संस्थान के लिए करोड़ों की घोषणा की गई है ताकि इस संस्थान का इंफ्रास्ट्रक्चर और मजबूत हो। यह मुख्यमंत्री की दूरदर्शिता को दर्शाता है। इस संस्थान से पढ़े स्नातक न केवल भारतवर्ष बल्कि विदेशों में भी इस संस्थान का नाम चमका रहे हैं। हमीरपुर में स्थापित होने वाले मेडिकल कॉलेज में हृदय रोग विभाग की स्थापना के लिए भी मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू का आभार जताया है। उन्होंने न केवल इस विभाग को खोलने की घोषणा की बल्कि इसमें एक प्रोफेसर और दो सहायक प्रोफेसर हृदय रोग विशेषज्ञ की नियुक्ति घोषणा बजट के साथ की। अब हमीरपुर की जनता को दिल की बीमारियों के लिए दूरदराज और निजी संस्थानों में नहीं भटकना पड़ेगा। जल्द ही हमीरपुर में राधाकृष्णन मेडिकल कॉलेज की नवनिर्मित बिल्डिंग में यह सुविधा मिलना आरंभ हो जाएगी।