फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: सांसद निधि से बने रास्ते को तोड़ने पर लोगों में आक्रोश

Thu, 30 Jan 2025 12:34 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
रास्ते को तोडऩे पर आक्रोश व्यक्त करते हुए ग्रामीण। स्रोत : ग्रामीण
विज्ञापन
सचित्र
विज्ञापन

लोगों ने तहसीलदार को सौंपी शिकायत, कार्रवाई करने की मांग

संवाद न्यूज एजेंसी

टौणी देवी (हमीरपुर)। सांसद निधि से बने रास्ते को तोड़ने पर गांव ठाना के लोगों में आक्रोश है। इस रास्ते में एक व्यक्ति सरकारी रास्ते को उखाड़कर डंगे का निर्माण कर रहा है। लोगों ने तहसीलदार टौणी देवी को लिखित शिकायत कर उचित कार्रवाई की मांग की है। लोगों ने कहा कि गांववालों ने मिलकर अपनी बस्ती के लिए एक संपर्क मार्ग निकाला था। रास्ते के निर्माण में दान राशि के साथ-साथ सांसद निधि से भी पैसे खर्च हुए हैं। लोगों ने शिकायत पत्र में बताया कि एक व्यक्ति पक्के सरकारी रास्ते को उखाड़कर वहां पर इंगे का काम कर रहा है। आरोप है कि जिस जगह पर काम लगाया है, वह सरकारी भूमि है। लोगों ने तहसीलदार टौणी देवी को इस काम को तुरंत प्रभाव से बंद करवाने एवं मामले की पूरी तरह से जांच करवाने की मांग की है। वहीं, तहसीलदार सौरभ धीमान का कहना है कि मामला उनके ध्यान में आया है, छानबीन की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें