हिमाचल परिवहन सेवानिवृत कर्मचारी कल्याण संगठन हमीरपुर की बैठक में मौजूद सदस्य। स्रोत : संगठन
हमीरपुर। हिमाचल परिवहन सेवानिवृत कर्मचारी कल्याण संगठन हमीरपुर इकाई की बैठक रविवार को हुई। बैठक की अध्यक्षता राज्य उपाध्यक्ष विक्रम राणा ने की। बैठक में मौजूद सदस्यों ने सरकार से मांग की है कि पेंशन महीने की पहली तारीख को दी जाए। मार्च 2024 के बाद सेवानिवृत्त कर्मचारियों की अभी तक पेंशन नहीं लगी है। विक्रम राणा ने कहा कि गे्रच्युटी व लीव इन कैशमेंट भी सेवानिवृत्त कर्मचारियों को नहीं दी गई है। इसका भी जल्द से जल्द भुगतान होना चाहिए। वहीं, 2016 के स्केल के एरियर का भुगतान नहीं किया गया है। इस दौरान प्रधान हुकुम चंद, सचिव सुशील कुमार, कृष्ण लाल सोनी, कुलदीप कुमार, मंगत राम, सुभाष चंद आदि मौजूद रहे। संवाद