फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खनन पर पांच वाहन पकड़े, 32 हजार जुर्माना वसूला

विज्ञापन
विज्ञापन
सुजानपुर (हमीरपुर)। अवैध खनन करने वालों पर सुजानपुर पुलिस ने देर शाम सख्त कार्रवाई की है। इस कार्रवाई में तीन टिप्पर, दो ट्रैक्टर और एक जेसीबी को पकड़ा गया है। मौके पर जुर्माने के तौर पर करीब 32 हजार रुपये राजस्व इकट्ठा किया गया है। थाना प्रभारी सुभाष शास्त्री की अगुवाई में यह कार्रवाई हुई है। एसआई राकेश कुमार ने बताया कि शुक्रवार देर शाम सुजानपुर जंगलबैरी मार्ग पर गश्त के दौरान पता चला कि मुख्य मार्ग पर अवैध तरीके से वाहन भवन निर्माण सामग्री भर रहे हैं। मौके पर पहुंची पुलिस ने तीन टिप्पर, दो ट्रैक्टर और एक जेसीबी को जब्त किया है। सुजानपुर पुलिस की यह कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। थाना प्रभारी ने बताया कि अवैध खनन करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। इस कार्रवाई से अवैध खनन कार्य में लगे लोगों में हड़कंप मच गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें