सुजानपुर(हमीरपुर)। राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय सुजानपुर टिहरा में वीरवार को सड़क सुरक्षा विषय पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. अजायब सिंह बन्याल बतौर मुख्यातिथि उपस्थित हुए। उन्होंने विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा के महत्व पर विस्तार से समझाया और यातायात नियमों के पालन की आवश्यकता पर बल दिया। इस दौरान महाविद्यालय में स्लोगन लेखन प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें पायल राणा प्रथम, सिया द्वितीय और दीक्षित तृतीय स्थान पर रहे। प्रतियोगिता में सड़क सुरक्षा के कार्यक्रम अधिकारी प्रो. राजेश खरवाल प्रो. वंदना, प्रो. शशि शर्मा, प्रो. उमा, प्रो. अरविंद आदि मौजूद रहे। संवाद