धनेटा (हमीरपुर)। बिजली उपमंडल धनेटा के उपभोक्ताओं को बिजली के बिल जमा करवाने के लिए 15 दिन का समय दिया है। सहायक अभियंता किशोरी लाल ने कहा कि उपमंडल के जिन बिजली उपभोक्ताओं ने अभी तक बिलों का भुगतान नहीं किया है वे 15 दिन के भीतर उपमंडल कार्यालय के काउंटर पर या ऑनलाइन कर दें। इस तिथि तक बिल जमा न करवाने वाले उपभोक्ताओं के बिजली कनेक्शन बिना पूर्व सूचना काट दिए जाएंगे। कनेक्शन बहाल करवाने के लिए अतिरिक्त शुल्क जमा करवाना होगा। सहायक अभियंता ने उपमंडल के सभी उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की है। संवाद