बिझड़ी-दियोटसिद्ध क्षेत्र के लिए जिला रैडक्रॉस सोसाइटी की ओर से सौंपी एंबुलेंस। स्रोत : लोक संप
हमीरपुर। जिला हमीरपुर में रेडक्रॉस सोसायटी के कार्यों को बढ़ावा देने के लिए उपायुक्त एवं जिला रेडक्रॉस सोसायटी के अध्यक्ष अमरजीत सिंह ने विशेष पहल करते हुए स्वयं 25 हजार रुपये का अंशदान करके सोसाइटी के पैट्रन यानी संरक्षक बनने का निर्णय लिया है। शुक्रवार को यह राशि जमा करवाकर वह जिला रेडक्रॉस सोसाइटी के संरक्षक बनें। वह जिला में रेडक्रॉस सोसायटी के पहले संरक्षक बने हैं। अभी तक कई लोग जिला रेडक्रॉस सोसायटी के आजीवन सदस्य तो हैं, लेकिन संरक्षक कोई भी नहीं बना था।
अमरजीत सिंह ने सोसायटी का संरक्षक बनकर अन्य लोगों के लिए एक मिसाल पेश की है। उपायुक्त ने बिझड़ी-दियोटसिद्ध क्षेत्र में एंबुलेंस सुविधा प्रदान करने के लिए स्वास्थ्य विभाग को जिला रेडक्रॉस सोसायटी की ओर से एक एंबुलेंस गाड़ी भी उपलब्ध करवाई है। उन्होंने शुक्रवार को ही यह एंबुलेंस गाड़ी मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. आरके अग्निहोत्री को सौंपी।