फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र धनेटा में डॉक्टर न होने से मरीज मुश्किल में

विज्ञापन
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र धनेटा की ओपीडी में खाली पड़ी चिकित्सक की कुर्सी। - फोटो : Hamirpur-HP
विज्ञापन
धनेटा (हमीरपुर)। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र धनेटा में चिकित्सक न होने से मरीजों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। अस्पताल में चिकित्सक का एक ही पद है। ऐसे में सेवा दे रहे चिकित्सक को भी विभागीय प्रशिक्षण पर भेजा गया है। इससे स्वास्थ्य केंद्र में दूरदराज के क्षेत्रों से इलाज करवाने पहुंच रहे मरीजों को दिक्कत झेलनी पड़ रही है। चिकित्सक न मिलने पर मरीजों को बिना इलाज के ही घर लौटना पड़ रहा है। मजबूर होकर लोग 20 किलोमीटर दूर नादौन तथा 28 किलोमीटर हमीरपुर अस्पताल जाने को मजबूर हो रहे हैं।
विज्ञापन

पूर्व में भी कई बार चिकित्सक के छुट्टी पर होने से लोगों को बिना इलाज के ही वापस जाना पड़ा। इस स्वास्थ्य केंद्र में किसी भी अन्य चिकित्सक को प्रतिनियुक्ति पर नहीं भेजा जाता है। जिस दिन चिकित्सक की छुट्टी होती है, उस दिन सूचना न मिलने से स्वास्थ्य केंद्र में इलाज करवाने पहुंचने वाले मरीजों को बिना इलाज के ही लौटना पड़ता है। इससे मरीजों को परेशानी झेलनी पड़ती है। क्षेत्र के लोग इस बारे में कई बार विभाग को अवगत करवा चुके हैं, लेकिन समस्या का हल नहीं किया गया। इससे लोगों में रोष है।
धनेटा पंचायत की प्रधान मधु बाला, भदरूं पंचायत के प्रधान रणजीत सिंह, बेहरड़ पंचायत प्रधान यशपाल, पूर्व जिला परिषद बलबीर चौधरी आदि ने कहा कि करीब 15 पंचायतों को स्वास्थ्य सुविधा प्रदान करने वाला स्वास्थ्य केंद्र आज खुद बीमार है। उन्होंने प्रदेश सरकार से स्थास्थ्य केंद्र की दशा सुधारने की मांग की है, ताकि लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकें। वहीं, इस बारे में खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रीतम शर्मा ने कहा कि धनेटा अस्पताल के डॉक्टर ट्रेनिंग पर गए हैं, वह शनिवार 14 जनवरी को वापस आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें