फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: पीएचसी बिझड़ी में मरीजों को नहीं मिल पा रही एंबुलेंस

विज्ञापन
विज्ञापन
आपात स्थिति में मरीजों को टैक्सियों में लाने के लिए मजबूर
विज्ञापन

पीएचसी में प्रतिदिन 200 के करीब है ओपीडी
संवाद न्यूज एजेंसी
बिझड़ी(हमीरपुर)। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बिझड़ी में मरीजों को आपात स्थिति में एंबुलेंस की सुविधा नहीं मिल पा रही है। वर्षों बाद भी स्वास्थ्य विभाग प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में एंबुलेंस नहीं रख पाया है। इसका खामियाजा मरीजों को भुगतना पड़ रहा है। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बिझड़ी में प्रतिदिन 200 के करीब ओपीडी है। स्वास्थ्य केंद्र में 52 पंचायतों के लोग स्वास्थ्य जांच करवाने और मरीज बीमारियों का उपचार करवाने पहुंचते हैं लेकिन एंबुलेंस की सुविधा न होने से उन्हें दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। मरीजों को महंगे दामों पर निजी एंबुलेंस करनी पड़ रही है लेकिन विभागीय अधिकारी मूकदर्शक बने हुए हैं। स्थानीय लोगों सरवन कुमार, लोकी वर्मा, अमन कुमार, विशाल, लता देवी, सिमरन, अजीत ढटवालिया और अजमेर सिंह ने कहा कि बिझड़ी में स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में मरीजों को उपचार करवाने के लिए सभी सुविधाएं प्रदान की जा रही हैं लेकिन एंबुलेंस के नाम पर मरीजों को विभाग की ओर से हर बार आश्वासन मिलता है। इससे उन्हें परेशान होना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बिझड़ी के साथ प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बड़ाग्राम में मरीजों के लिए एंबुलेंस की सुविधा नहीं है। एंबुलेंस सुविधा न होने से मरीज को अन्य अस्पताल तक पहुंचाने में काफी मशक्कत करनी पड़ती है और मरीज को गाड़ियों में बड़सर ले जाना पड़ता है। इसमें काफी समय लग जाता है। उन्होंने कहा के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बड़ाग्राम में पहले मरीज को भर्ती करने की व्यवस्था थी, लेकिन यहां केवल एक मेडिकल अफसर होने के कारण अब इस व्यवस्था को बंद कर दिया गया है। स्थानीय लोगों की मांग है कि यहां पर मरीज को रात को भर्ती करने की व्यवस्था भी होनी चाहिए ताकि मरीजों को समय पर उपचार प्रदान किया जा सके। इस बारे में खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. बृजेश शर्मा ने कहा कि इस विषय में विभाग को लिखकर भेजा है और विभाग की तरफ से ही इस पर कार्रवाई की जाती है। दोनों ही स्वास्थ्य केंद्रों में मरीजों को उपचार प्रदान किया जाता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें