फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकारी बसों में सवारियों के नाम और नंबर लिखना बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। जिले में लोकल रूटों पर चलने वाली सरकारी बसों में सवारियों के नाम और नंबर नहीं लिखे जा रहे हैं। कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए सरकारी बसों में सफर करने वाली हर सवारी का नाम, नंबर और पता लिखने के आदेश थे ताकि, कोई भी सवार व्यक्ति बाद में संक्रमित पाया जाता है तो संपर्क में आए अन्य व्यक्तियों का आसानी से पता लगाया जा सके। पूर्व में सरकारी बसों में बैठने वाले हर व्यक्ति का नाम, पता और मोबाइल नंबर लिखे जा रहे थे, लेकिन अब ऐसा नहीं किया जा रहा है। जिस कारण संक्रमण फैलने का खतरा बना हुआ है। सरकारी बसों में दूरदराज से लोग आते हैं। ऐसे में संक्रमित किसी भी व्यक्ति के संपर्क में आए लोगों का पता करना मुश्किल हो जाएगा। लोगों में रमेश कुमार, राजीव कुमार, रिषभ कुमार, सुलोचना कुमारी, दिव्या आदि ने कहा कि नाम व पता न लिखने से संक्रमण फैलने का खतरा बना हुआ है। सरकारी बसों में दूरदराज से लोग सफर करते हैं। ऐसे में उनका नाम पता लिखना आवश्यक है। उन्होंने मांग की है कि पूर्व की तरह अब भी सरकारी बसों में नाम व पता लिखा जाए ताकि, भविष्य में किसी बड़ी समस्या का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें