फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: अंशकालिक कर्मचारियों को मिले दैनिक वेतनभोगी की मान्यता

Fri, 25 Apr 2025 12:25 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
भरेड़ी (हमीरपुर)। हिमाचल प्रदेश के राजस्व विभाग में वर्षों से सेवा दे रहे अंशकालिक (पार्टटाइम) कर्मचारियों ने दैनिक वेतनभोगी का दर्जा न दिए जाने से नाराज़गी जताई है। राजस्व अंशकालिक दैनिक वेतनभोगी कर्मचारी संघ हिमाचल प्रदेश के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष अविनाश चौधरी ने राज्य सरकार से गुहार लगाई है कि उन्हें दैनिक भोगी की मान्यता दी जाए। उन्होंने कहा कि विभिन्न जिलों बिलासपुर, कुल्लू, हमीरपुर, सिरमौर और लाहौल-स्पीति में राजस्व विभाग में वर्षों से अंशकालिक कर्मचारी के रूप में कार्यरत कर्मचारी अपनी सेवाएं पटवारखानों और अन्य विभागीय कार्यों में निष्ठा से निभा रहे हैं। इन कर्मचारियों ने आठ वर्षों से अधिक की सेवा अवधि पूरी कर ली है, लेकिन अब तक सरकार ने इन्हें दैनिक वेतनभोगी का दर्जा नहीं दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें