हमीरपुर ब्लॉक के नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधि शपथ ग्रहण के दौरान
- फोटो : Hamirpur-HP
हमीरपुर। विकास खंड हमीरपुर में नवनिर्वाचित पंचायत प्रधान और उपप्रधानों को बुधवार को बीडीओ कार्यालय के सभागार में पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई।
इस मौके पर एसी टू डीसी राजकृष्ण ठाकुर और बीडीओ हमीरपुर अस्मिता ठाकुर विशेष रूप से उपस्थित रहीं। वहीं, विकास खंड बमसन में एसडीएम हमीरपुर डॉ. चिरंजी लाल ने प्रधानों और उप प्रधानों तथा पंचायत समिति सदस्यों को शपथ दिलाई। बमसन में शपथ ग्रहण के बाद सभी पंचायत समिति सदस्य अपने-अपने घर चले गए। जिसके चलते पंचायत समिति अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का चुनाव नहीं हो पाया। अब एसडीएम ने 2 फरवरी को अध्यक्ष व उपाध्यक्ष के चुनाव की तारीख तय की है।