फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीपीएल सूचियों की समीक्षा में निर्देशों का ध्यान रखें पंचायतें : बीडीओ

विज्ञापन
विज्ञापन
एनआरआई और सरकारी नौकरी में लगे लोगों को बीपीएल सूची में शामिल करने की मिल रहीं शिकायतें
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रंगस (हमीरपुर)। विकासखंड नादौन के खंड अधिकारी निशांत शर्मा ने आदेश जारी किए हैं कि पंचायतें ग्राम सभा में बीपीएल सूचियों की समीक्षा करते समय सरकार की जारी गाइडलाइंस का विशेष ध्यान रखें। अन्यथा पंचायत के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई की जा सकती है। कई पंचायतों में विदेश में रहने वाले एनआरआई या जिन परिवारों के सदस्य नौकरी के लिए बाहर रहते हैं या नौकरी में हैं उन्हें भी बीपीएल सूची में शामिल किया जा रहा है। जबकि सरकार की ओर से दिए गए आदेशों के तहत उन लोगों को बीपीएल सूची में शामिल नहीं किया जा सकता। बीडीओ नादौन निशांत शर्मा ने कहा कि अधिकतर पंचायतों में ग्रामसभा की बैठकों में बीपीएल सूची की समीक्षा करते समय अधिकतर अपात्र लोगों का चयन होने की कार्यालय को सूचना प्राप्त हो रही है, जो सरासर गलत है। इसके लिए सरकार की ओर से गाइडलाइंस जारी की गई है। विकास खंड अधिकारी शर्मा ने कहा कि ग्रामसभा की बैठक के दौरान समीक्षा करते समय कई पंचायतों में विदेश में रहने वाले एनआरआई और पारिवारिक सदस्य के नौकरी में रहते भी बीपीएल सूची में चयनित होने की सूचना कार्यालय को मिल रही है। यदि वास्तव में बीपीएल सूची में किसी पंचायत की ओर से ऐसे लोगों का नाम सूचीबद्ध कर लिया गया होगा तब निश्चित तौर पर ऐसे लोगों के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें