फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: चकमोह पंचायत में ओवरहेड टैंक नहीं आ रहा किसी काम

विज्ञापन
विज्ञापन
10 वर्ष बाद भी ओवरहेड टैंक में नहीं डाला गया पानी
विज्ञापन

पेयजल टैंक से आधा दर्जन गांवों को होनी थी सप्लाई
पेयजल टैंक के निर्माण कार्य पर 15 लाख रुपये हुए हैं खर्च
संवाद न्यूज एजेंसी
बिझड़ी (हमीरपुर)। विकास खंड बिझड़ी के अंतर्गत चकमोह पंचायत में पेयजल ओवरहेड टैंक किसी काम नहीं आ रहा है। 10 वर्ष पूर्व जल शक्ति विभाग की ओर से 15 लाख की लागत से पेयजल आपूर्ति के लिए टैंक का निर्माण करवाया गया था ताकि सुचारु पेयजल आपूर्ति उपलब्ध हो सके लेकिन अभी तक विभाग की ओर से पेयजल टैंक में पानी नहीं डाला गया है। ऐसे में गर्मी के मौसम में ग्रामीणों को पेयजल आपूर्ति के लिए खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों राकेश कुमार, प्रदीप कुमार, सुनीता देवी, रामलाल, निक्का राम, युद्धवीर आदि ने कहा कि पंचायत के आधा दर्जन गांवों को पेयजल आपूर्ति के लिए 10 वर्ष पूर्व लोगों की मांग पर विभाग ने 75 हजार लीटर क्षमता के टैंक का निर्माण करवाया था लेकिन टैंक की पेयजल पाइपलाइन सप्लाई टेस्टिंग फेल होने के बाद विभाग की ओर से आगामी कार्रवाई नहीं की गई। इससे ग्रामीणों को सुविधा से वंचित रहना पड़ रहा है। गांव को पुराने और छोटी पेयजल पाइपलाइनों से पेयजल की आपूर्ति होती है। इससे उन्हें सुचारु पेयजल आपूर्ति नहीं हो पाती है। टैंक होने के बावजूद लोग पेयजल आपूर्ति के लिए भटकने को मजबूर हैं। उन्होंने जल शक्ति विभाग से समस्या का समाधान करने की मांग की है। इस बारे में जल शक्ति विभाग के अधिशासी अभियंता डीआर चौहान ने कहा कि पेयजल टैंक उनके कार्यकाल से पूर्व बना है। ऐसे में टैंक की रिपोर्ट तैयार की जाएगी ताकि लोगों को पेयजल आपूर्ति के लिए परेशानी का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें