भारतीय जनता पार्टी मंडल नादौन की महापर्व कार्यशाला के शुभारंभ मौके पर पूर्व विधायक विजय अग्रिहो
नादौन (हमीरपुर)। भारतीय जनता पार्टी मंडल नादौन ने रविवार को महापर्व कार्यशाला पनसाई के निजी होटल में आयोजित की। कार्यशाला की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र पठानिया ने की। कार्यशाला में मुख्यातिथि के रूप में नादौन के पूर्व विधायक विजय अग्निहोत्री मौजूद रहे। पूर्व विधायक विजय अग्निहोत्री ने भी सभी पदाधिकारियों, ग्राम केंद्र अध्यक्षों एवं पार्टी के कार्यकर्ताओं को संबोधित किया और संगठन को मजबूत करने के टिप्स दिए। इस दौरान जिला महामंत्री राकेश ठाकुर, मंडल मीडिया प्रभारी राजेश रिंकू और मंडल महामंत्री सुरेंद्र शर्मा आदि मौजूद रहे।