फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: सुप्रीम कोर्ट में लंबित मामलों को सुलह से निपटाने का मौका, अब 31 जुलाई तक कर सकते हैं आवेदन

Wed, 10 Jun 2026 12:21 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण हमीरपुर के सचिव कुलदीप शर्मा ने कहा कि सर्वोच्च न्यायालय में लंबित मामलों को आपसी सुलह और मध्यस्थता से निपटाने के लिए गूगल फार्म के माध्यम से आवेदन की अंतिम तिथि अब 31 जुलाई तक बढ़ा दी गई है। कुलदीप शर्मा ने बताया कि यह उन पक्षकारों के लिए एक सुनहरा अवसर हैए जो अपने लंबित मामलों को समाधान समारोह 2026 के तहत निपटाना चाहते हैं। इस अभियान का शुभारंभ 21 अप्रैल से सर्वोच्च न्यायालय के परिसर में किया गया, जिसमें विभिन्न मामलों का निपटारा आपसी सहमति, संवाद और मध्यस्थता से किया जा रहा है। विशेष लोक अदालतें 21, 22 और 23 अगस्त 2026 को आयोजित की जाएंगी, और इसी के साथ इस विशेष अभियान का समापन होगा। इच्छुक पक्षकार 31 जुलाई तक फार्म भरकर मामले को इस विशेष लोक अदालत में शामिल कर सकते हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें