फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: झनिक्कर में मलकीयत भूमि पर उगा दी अफीम, मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। जिला हमीरपुर में पुलिस ने नशे की अवैध फसल का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने पुलिस चौकी टौणी देवी के तहत झनिक्कर में दबिश देकर यहां एक व्यक्ति की मलकीयत जमीन पर उगी अफीम की फसल को नष्ट किया है।
विज्ञापन

इस कार्रवाई के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हमीरपुर अशोक कुमार वर्मा और पुलिस थाना हमीरपुर के थाना प्रभारी संजीव गौतम समेत टौणी देवी पुलिस चौकी की टीम मौके पर मौजूद रही। आरोपी की पहचान विजय कुमार के रूप में हुई है। पुलिस ने मौके पर अफीम के करीब 320 पौधे पाए। यह पौधे तीन से चार फुट ऊंचे थे। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।
उधर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हमीरपुर अशोक कुमार वर्मा ने कहा कि टौणी देवी के झनिक्कर में अफीम के 320 पौधे उगाने पर विजय कुमार के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। साथ ही आगामी कार्रवाई भी जारी है। उन्होंने नशे का कारोबार करने वालों को चेतावनी देते हुए कहा कि इस गोरखधंधे को छोड़ दें। युवाओं का भविष्य खराब करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें