फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: मनोह, धिरवीं, टिक्कर सड़क पर चल रही मात्र एक बस

विज्ञापन
विज्ञापन
तहसील कार्यालय और अस्पताल जाने के लिए लेनी पड़ रही टैक्सी की सुविधा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

भोरंज (हमीरपुर)। करीब 37 साल बीत जाने के बाद भी मनोह, धिरवीं, टिक्कर सड़क पर मात्र एक सरकारी बस ही चल रही है। भोरंज उपमंडल के तहत वर्ष 1980 में बनी सड़क जो मनोह से टिक्कर वाया धिरवीं होकर जाती है। इस सड़क में वर्ष 1985 में सबसे पहले एक सरकारी बस चलना आरंभ हुई। यह बस सुबह 7:30 बजे हमीरपुर जाती है और शाम को करीब 6:30 बजे वापस आती है। लेकिन भकेड़ा, बेहड़वीं, पैजवीं, गवाटा, धिरवीं, रोही, टिक्कर इत्यादि दर्जनों गांवों के लिए दिन के समय कोई बस सुविधा नहीं है। यह बस भोरंज मुख्यालय भी नहीं आती है। प्रधान ग्राम पंचायत भकेड़ा कमल, उपप्रधान सुरिंद्र कुमार, रोही के उपप्रधान राजेश कुमार, भोरंज की प्रधान वीना देवी, ग्रामीण दीवान चंद, पुरुषोत्तम चंद, ओम प्रकाश, योगराज, सतीश कुमार इत्यादि ने बताया कि उन्हें अपने उपमंडल भोरंज के लिए सुबह के समय कोई बस सुविधा नहीं है। करीब 32 सालों से उस सड़क पर एक ही सरकारी बस चलती है। अगर इस क्षेत्र के लोगों को तहसील कार्यालय, अस्पताल या कॉलेज, स्कूल इत्यादि जाना हो तो टैक्सी करनी पड़ती है या फिर 6 से 8 किलोमीटर पैदल जाना पड़ता है। तब जाकर बस पकड़नी पड़ती है। अगर हमीरपुर जाना हो तो बस विभिन्न स्टेशनों से होकर जाती है। इसलिए इस बस को रास्ते में छोड़कर अन्य सीधी बस पकड़नी पड़ती है। सभी लोगों ने एक और अन्य बस लगाने की मांग की है जो सीधी भोरंज बस्सी के लिए समय पर जाए ताकि ग्रामीणों को परेशानी न हो। भोरंज विधानसभा क्षेत्र के विधायक सुरेश कुमार ने कहा कि इस सड़क पर और बस सुविधा देने के लिए परिवहन निगम के अधिकारियों से बात की है। उन्होंने बताया कि जल्द ही बस सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें