बिझड़ी (हमीरपुर)। ग्राम पंचायत रैली में स्थित नीलकंठ महादेव मंदिर बुठाण में शुक्रवार को श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ हुआ। शुभारंभ पर ग्रामीणों ने कलश यात्रा निकाली। कलश यात्रा के बाद कथा वाचक पंडित सुशील शर्मा ने कहा कि विश्व में सभी कथाओं में श्रीमद्भागवत कथा श्रेष्ठ मानी गई है। इस स्थान पर श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन होता है, वह स्थान तीर्थ स्थल कहलाता है। उन्होंने कहा कि श्रीमद्भागवत कथा को सुनने व आयोजन करवाने का सौभाग्य भी प्रभु प्रेमियों को ही मिलता है। ऐसे में अगर कोई दूसरा अन्य भी इसे गलती से भी श्रवण कर लेता है, तो भी वह कई पापों से मुक्ति पा लेता है। इस दौरान नीलकंठ महादेव मंदिर के सदस्य कैप्टन प्रभु राम, कुलवंत सिंह, चरणजीत सिंह, महिंद्र सिंह, बिट्टू, रिंकू, सुनील, केवल, राज कुमार, आदि उपस्थित रहे।